28 Mar 2024, 21:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 22 आंतकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 2:32AM | Updated Date: Jul 1 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत और पाकतिया प्रांत में तालिबान के आतंकवादी ठिकानों पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 22 आतंकवादी मारे गये हैं। प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अरिफ नूरी ने रविवार बताया कि पूर्वी गजनी प्रांत में आतंकवादियों के ठिकानों पर विमानों से की गई बमबारी में तालिबान के मुख्य कमांडर सहित 12 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुल्ला माबारिज कुख्यात तालिबानी कमांडर था और उसके साथियों के मारे जाने से इलाके में सशस्त्र आतंकवादियों का लगभग खात्मा हो जायेगा तथा गजनी प्रांत में सुरक्षा स्थिति में सुधार होगा। पाकतिया प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सरदार वली तबसम ने  बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर गर्दासिरा जिले के सरखिलो में शनिवार देर रात तालिबान ठिकानों पर हवाई हमले किये  जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गये। इस दौरान सेना ने 10 आतंकवादियों को भी गिरफ्तार कर लिया  है। तालिबानी आतंकवादियों की ओर से इन हमलों और गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »