19 Apr 2024, 14:08:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प ने सऊदी प्रिंस से तेल बाजार की स्थिरता, ईरान पर की वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 11:21AM | Updated Date: Jun 29 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओसाका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से तेल बाजार में स्थायित्व सुनिश्चित करने, ईरान तथा मानवाधिकार के मसलों पर सऊदी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बातचीत की है। व्हाइट हाउस ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया कि ट्रम्प ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के इतर कल सऊदी प्रिंस से मुलाकात के दौरान इन मसलों पर बातचीत की।
 
बयान के मुताबिक,‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ एक उपयोगी बैठक की। उन्होंने दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया और वैश्विक तेल बाजारों में स्थिरता सुनिश्चित करने, ईरान से बढ़ते खतरे, मानवाधिकार के मुद्दों, व्यापार और निवेश में सऊदी अरब की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »