20 Apr 2024, 02:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कुवैत का दौरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 11:02AM | Updated Date: Jun 29 2019 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुवैत सिटी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कुवैत की आधिकारिक यात्रा कर कुवैत-इराक संबंधों पर चर्चा की। कुवैत न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र में कुवैत के स्थायी प्रतिनिधि मंसूर अल-ओताबी ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों की यह पहली कुवैत यात्रा है। ओताबी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने 1990-1991 के खाड़ी युद्ध में कुवैत और तीसरे पक्ष के लापता व्यक्तियों तथा उनकी संपति लौटने के बारे में चर्चा की गयी। कुवैत के अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस यात्रा से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों को इस बात का पता चल गया होगा कि कुवैत और इराक के बीच संबंध कैसे विकसित हुए हैं।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »