29 Mar 2024, 11:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की ओर से लगाये गये प्रतिबंध अवैध: ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 2:03AM | Updated Date: Jun 29 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने उसके खिलाफ हाल में जो प्रतिबंध लगाये हैं, वे ‘अवैध’ हैं। तस्रीम समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी के हवाले से कहा, ‘‘उनके नये प्रतिबंध, पिछले प्रतिबंधों की ही तरह अप्रभावी और अवैध हैं। ये प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये गये हताशापूर्ण’ कदम हैं।’’ ट्रंप ने 24 जून को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खमैनी, उनके करीबी सहयोगियों और उनके कार्यालय के खिलाफ प्रतिबंध वाले कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। अमेरिका ने यह घोषणा भी की कि वह ईरान के विदेश मंत्री पर भी अगले सप्ताह प्रतिबंध लगा देगा। ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने कहा कि देश के वरिष्ठ अधिकारियों को लक्षित कर लगाये गये नये अमेरिकी प्रतिबंध कूटनीति के लिए नुकसानदेह हैं। कूटनीति के जरिये ही ईरान और अमेरिका के बीच विवादित मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »