28 Mar 2024, 21:17:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डब्ल्यूटीओ की भूमिका और आईएमएफ में सुधार के लिए सभी करें प्रयास: रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2019 1:55AM | Updated Date: Jun 29 2019 1:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओसाका। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस, भारत और चीन को मिलकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में सुधार तथा वैश्विक व्यापार ढांचे को नियंत्रित करने में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका को बनाए रखने के मामले में अपनी आवाज उठानी चाहिए। पुतिन ने शुक्रवार को ओसाका में जी -20 देशों की बैठक से इतर एक बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत में कहा कि रूस, चीन और भारत को महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय  निकायों  जैसे संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और जी-20 की गतिविधियों को समन्वित करने के प्रयास करने चाहिए। पुतिन ने कहा, ‘‘ जैसा कि मैं देखता हूं कि हम सभी को इन संस्थाओं की साख को मजबूत करने के लिए प्रयास करने चाहिए  तथा डब्ल्यूटीओ की भूमिका को बनाए रखने में मदद करनी चाहिए। आईएमएफ में सुधार करने में मदद करना भी एक महत्वपूर्ण काम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »