16 Apr 2024, 23:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में 15 आतंकवादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 7:29PM | Updated Date: Jun 28 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत के देहयक जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए हैं।  इस दौरान चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि यह मुठभेड गुरूवार रात उस समय हुई जब तालिबानी आतंकवादियों ने  देहयक जिले में तासांग क्षेत्र में एक सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया।
 
सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया और इस दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 15 आतंकवादी मारे गए जिनमें सात विदेशी आतंकवादी शामिल हैं। प्रवक्ता ने चार सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने और तीन के घायल होने की पुष्टि की है। इस बीच अपने आपको तालिबान का प्रवक्ता कहने वाले एक व्यक्ति जबी उल्लाह माजाहिद ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों के हमले में 12 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं और कईं अन्य घायल हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »