28 Mar 2024, 20:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 7:26PM | Updated Date: Jun 28 2019 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयबक। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत समांगन की राजधानी अयबक की एक मस्जिद में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गये। प्रांतीय परिषद के प्रमुख हाजी राज मोहम्मद ने बताया कि अयबक की मस्जिद में दुश्मनों ने बारूदी सुरंग बिछा रखी थी जिसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता सादिक अजीजी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट में 10 लोग घायल हुए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के अस्पतालों में 15 घायल लाये गये हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी आम तौर पर आतंकवादी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट लेते हैं।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »