19 Apr 2024, 13:10:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी : विमान के आपातकालीन लैंडिग में दो पायलटों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 12:09PM | Updated Date: Jun 27 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में बुर्यातिया के निज्हेनिनगारस्क हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक विमान के आपात लैंडिग के दौरान उसमें आग लग जाने से दो पायलट मारे गये और सात अन्य मामूली रूप से झुलस गये। इस हादसे में 43 यात्रियों को बचा लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रमुख प्रेस सचिव अलेक्सी फिशेव ने  यह जानकारी दी। फिशेव ने बताया कि आंगरा एयरलाइंस के एएन-24 विमान ने निज्हेनिनगारस्क हवाई अड्डे से तड़के उलान-उदे के  लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान का एक इंजन फेल हो गया। चालक दल के सदस्यों ने विमान को वापस हवाई अड्डे पर लौटने का निर्णय लिया।
 
प्रारंभिक सूचना के अनुसार आपात लैंडिग के दौरान विमान रनवे से 100 मीटर आगे निकल गया और एक प्यूरिफिकेशन फैसिलिटी से टकरा गया जिसके बाद उसमें आग लग गयी। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कर्मियों ने एक बालक समेत 42 यात्रियों को  विमान से सुरक्षित बाहर निकाला। अपराध संहिता के अनुच्छेद 263 की  धारा-3 के तहत सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने को लेकर इस हादसे की जांच की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »