29 Mar 2024, 17:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में आईएसआईएल के हमले में 7 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 11:42AM | Updated Date: Jun 27 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के अशांत क्षेत्र उत्तर सिनाई में इस्लामिक स्टेट आफ इराक ऐंड द लेवेंट(आईएसआईएल) के हथियार बंद समूह के हमले में मिस्र के सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। ‘अल जजीरा’ ने मिस्र के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यह हमला मंगलवार को क्षेत्रीय राजधानी आरिश के निकट पुलिसकर्मियों के एकत्र होने के स्थान पर किया गया।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मारे गए पुलिसकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है। मंत्रालय ने कहा है कि हमले के बाद हुई भिड़त में एक आत्मघाती समेत चार हमलावर भी मारे गए हैं। आईएसआईएल ने हमले की जिम्मेदारी  लेते हुए कहा है कि इस हमले के साथ-साथ अल आरिश के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। सुरक्षाबलों ने बताया कि हमलावरों ने चार स्थानों पर हमले के लिए करीब 10 चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »