28 Mar 2024, 19:09:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान के हमले में 8 अफगानी सैनिकों की मौत,16 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 5:31PM | Updated Date: Jun 26 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में मंगलवार रात  तालिबान के हमले में कम से कम आठ अफगानी सैनिक मारे गये और 16 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह हमला अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की मंगलवार रात अफगानिस्तान की अघोषित यात्रा के बाद हुयी है। पोम्पियो ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से तालिबान के साथ शांति वार्ता और सितम्बर में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में सुरक्षा की स्थिति समेत कई मसलों पर बातचीत की थी।
 
प्रांत की प्रवक्ता अब्दुल ए वलिजादा ने कहा,‘‘ तालिबान ने हेरात प्रांत के गोलरान सेन्टर पर हमला किया जिसमें सेना के आठ जवान मारे गये और जिला पुलिस प्रमुख समेत 16 अन्य घायल हो गये। दोनों ओर से बुधवार सुबह तक गोलीबारी चलती रही।  तालिबान आतंकवादी अंत में भाग खड़े हुए।’’  प्रवक्ता ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस दौरान कितने आतंकवादी मारे गये। तालिबान ने इस संबंध में काई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच तालिबान के बुधवार के हमले में अमेरिकी नीत नाटो के दो सैनिक मारे गये। प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन पूर्ण विवरण नहीं दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »