28 Mar 2024, 23:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन में दो दिन में 42 लोगों की डूबने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 7:37PM | Updated Date: Jun 24 2019 7:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन में सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) में तीन बच्चों समेत 42 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। देश के आपात सेवा विभाग ने सोमवार को बताया कि 22 और 23 जून को देश भर में तीन बच्चों समेत 42 लोगों की डूबने से मौत हो गयी। उसने बताया कि देश में गर्म हवाएं चलने और लू के थपेड़ों के कारण बड़ी संख्या में लोग नदियों और जलाशयों की ओर रूख कर रहे हैं। इस माह में पहले ही 103 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यूक्रेन में 63 बच्चों समेत कुल 583 लोगों की डूबकर मौत हुई है। इनमें से अधिकतर मौतें कीव क्षेत्र में हुई हैं।      

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »