25 Apr 2024, 12:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया में तख्ता पलट की कोशिश में सेना प्रमुख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 7:50PM | Updated Date: Jun 23 2019 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में तख्ता पलट की कोशिश के खिलाफ अभियान चला रहे सेना प्रमुख जनरल सियरे मेकोन्नेन की मौत हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री एबिय अहमद के हवाले से बताया कि जनरल मेकोन्नेन देश के उत्तर में स्थित अम्हारा प्रांत के बहिर दार शहर में में तख्ता पलट की कोशिश के खिलाफ एक अभियान का समन्वय कर रहे  थे। प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना प्रमुख पर किराये के सैनिकों ने हमला कर दिया जो उनके बहुत करीब थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में अम्हारा प्रांत के प्रमुख अंबाच्यु मेकोन्नेन की भी मौत हो गयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »