26 Apr 2024, 02:02:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी ड्रोन विमान मामले में कानूनी कार्रवाई करेगा ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 7:26PM | Updated Date: Jun 23 2019 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने कहा है कि अमेरिकी  ड्रोन विमान मामले में देश के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किए जाने के मसले पर वह अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। संवाद समिति तस्रीम ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। ईरानी राष्ट्रपति  हसन रोहानी के प्रशासन में कानूनी मामलों के उपाध्यक्ष लाया जोनिदी ने कहा है कि ईरान अपने वायु , भूमि और समुद्री क्षेत्र का किसी भी तरह का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा। अमेरिका ने ईरान के वायु क्षेत्र में अपने टोही विमान भेजकर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि गुरुवार को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने अमेरिका के एक टोही विमान को होरमुज जल संधि क्षेत्र के निकट मार गिराया था। संगठन का कहना  है कि विमान ने ईरान के  वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया था लेकिन अमेरिका ने इसका खंड़न किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »