29 Mar 2024, 01:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सेना के साथ झड़प, 7 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 5:56PM | Updated Date: Jun 22 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कालत। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में सेना के साथ झड़प में तालिबान के कम से कम सात आतंकवादी मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। सेना ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक जाबुल प्रांत के दायचोपन जिले में शुक्रवार को अफगान सेना की तालिबान आतंकवादियों से झड़प हुई जिसमें सात आतंकवादी मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। मारे गए तालिबानी आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद और सात मोटरसाइकिलें बरामद भी बरामद की गयी हैं। तालिबान की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »