28 Mar 2024, 13:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कम्बोडिया में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 4:40PM | Updated Date: Jun 22 2019 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। कम्बोडिया के सिहानोकविल्ले प्रांत में एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मीडिया ने शनिवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले ये यह जानकारी दी। सिहानोकविल्ले प्रांत के गवर्नर युन मिन ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मलबे को दो मशीनों के जरिये हटाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे सिहानोकविल्ले प्रांत के कम्यून- 4 क्षेत्र में यह घटना हुअी। कुछ लोग, जिसमें से अधिकतर निर्माण कार्य करने वाले मजदूर हैं मलबे के नीचे फंसे हुए हैं और अभी तक हताहतों के बारे में पता नहीं चल सकता है। बचाव कर्मी मलबा हटा कर पीड़तिों को तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इमारत का 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »