20 Apr 2024, 19:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में आपातकाल एक माह के लिए बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 3:34PM | Updated Date: Jun 22 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल की अवधि को एक माह के लिए बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के निर्देश पर उनके सचिव उदय आर सेनेवीरत्ने ने एक असाधारण अधिसूचना जारी कर कहा कि जनता की सुरक्षा के हित में 22 जून से राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि को एक माह के लिए बढ़ा दिया है।
 
समाचार पत्र कोलंबो पेज ने असाधारण अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मेरी राय में श्रीलंका में जारी राष्ट्रीय आपातकाल के कई कारण हैं इसलिए जनता की सुरक्षा, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के अलावा आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति को बनाए रखने तथा मूलभूत जनसेवाओं को ध्यान में रखते हुए आपातकाल को बढ़ाना सही होगा।’’  गौरतलब है कि श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर चर्चों और होटलों में हुए आत्मघाती हमलों के बाद अगले दिन 22 अप्रैल से ही राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर दिया गया था। इन आत्मघाती हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »