29 Mar 2024, 01:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन: फैक्ट्री विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 1:11PM | Updated Date: Jun 19 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नानचांग। चीन के जियांग्शी प्रांत की राजधानी नानचांग स्थित स्टील फैक्ट्री के गैस पाइप में हुए विस्फोट में घायल दो और लोगों की मौत के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। नानचांग के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो और लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में इससे पहले चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायल चार अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।
 
यह हादसा गत 29 मई को फांगदा स्पेशल स्टील कंपनी में गैस पाइप में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि कुछ अन्य घायल हो गये। जियांग्शी के सुरक्षा निगरानी संगठन ने अपने कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपने कर्तव्य की उपेक्षा करने के लिए फांगदा की आलोचना की है। संगठन ने दावा किया कि वर्ष 2016 के बाद से अबतक कंपनी में 10 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »