20 Apr 2024, 00:59:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में 6.7 तीव्रता के भूकंप से 21 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 10:10AM | Updated Date: Jun 19 2019 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के पश्चिमोत्तर इलाके में भूकंप के जोरदार झटके के कारण कम से कम 21 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। एनएचके ब्राडकास्टर की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। इससे पहले मिली खबरों में घायलों की संख्या 15 बतायी गयी थी। जापान में मंगलवार को आए 6.7 तीव्रता के भूकंप से यमागाटा शहर के साथ निगाता, मियागी, और इशिकावा प्रांतों में कई लोग घायल हुए है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इसे खारिज कर दिया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »