19 Apr 2024, 04:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांग कांग में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 79 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 3:10PM | Updated Date: Jun 13 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। हांग कांग में पुलिस और प्रत्यर्पण कानून में प्रस्तावित संशोधन का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 79 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। झड़प में एक 15 वर्षीय किशोर भी घायल हुआ है।
 
प्रत्यर्पण कानून में संशोधन के लिए प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ बुधवार को 10 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आये। आंदोलनकारियों ने यातायात अवरुद्ध कर दिया और सरकारी इमारतों के भीतर घुसने की कोशिश की। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और रबड़ की गोलियां चलानी पड़ी।
 
गौरतलब है कि प्रत्यर्पण कानून में अगर प्रस्तावित संशोधन कर लिया जाता है तो हांग कांग सरकार किसी द्विपक्षीय समझौते के बिना चीन समेत किसी भी देश के संदिग्ध को उसके देश प्रत्यर्पित कर सकता है। इस संशोधन का विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि चीन इस कानून का दुरुपयोग कर हांग कांग में अपने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »