29 Mar 2024, 01:41:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु शक्ति संपन्न देश सैन्य विकल्प को समाधान न माने: इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 2:49PM | Updated Date: Jun 13 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि परमाणु शक्ति संपन्न देशों को अपने विवादों को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए और सैन्य विकल्प इसका समाधान नहीं है। खान ने स्पूतनिक को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि किसी भी विवाद को आपसी बातचीत को से सुलझाना चाहिए और सैन्य विकल्प इसका कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा‘‘ आइए ,हम अपने सभी मतभेदों को आपसी बातचीत से सुलझाए और वास्तव में इन मतभेदों को हल करने का  यही एकमात्र रास्ता है।
 
ऐसा कोई भी  रास्ता नहीं है कि दो परमाणु शक्ति संपन्न देश अपने मतभेदों को  हल करने के लिए सैन्य विकल्पों का ही  इस्तेमाल करें और यह पागलपन हैं। ’’ उनका इशारा पड़ोसी देश भारत की तरफ था। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मार्च में एक साक्षात्कार में कहा था कि वास्तविक युद्ध को रोकने के लिए पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को एक प्रतिरोधत्मक ढाल के रूप में मानता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »