सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में आतंकवाद-रोधी जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दो हथियारबंद लोगों को बुधवार को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार काउंटर टेररिज्म कमांड (सीटीसी) के जांचकर्ताओं ने बर्नवार्था नार्थ शहर में खूफिया जानकारी जूटाने के दौरान दो लोगों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस की सहायता मांगी थी।
विक्टोरिया के कार्यवाहक सहायक आयुक्त क्लाइव रस्ट ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सीटीसी के जांचकर्ताओं ने बुधवार शाम रिचडर्सन बेंड कैपिंग ग्राउंड के समीप ओल्ड बर्नवार्था रोड पर दो लोगों को रोकने की कोशिश की। रस्ट ने कहा, ‘‘इसके बाद दोनों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी और फिर अपने वाहन से उतरकर पुलिस से भिड़ गये।
दोनों के पास धारदार हथियार थे। इनमें से एक व्यक्ति ने अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उसे गोली मारी गई।’’ उन्होंने बताया कि दूसरा व्यक्ति कई मिनटों तक पुलिस के साथ भिड़ता रहा जिसे बाद उसे भी गोली मारनी पड़ी। घटना के बाद दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र 19 और 30 वर्ष के बीच है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों भाई हैं और उनके संगठित अपराध गिरोहों के साथ संबंध हैं।