20 Apr 2024, 10:48:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी प्रशासन में मतभेद का अफवाह फैलाने का प्रयास: बोल्टन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 10:38AM | Updated Date: Jun 12 2019 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि रूस और चीन समेत अन्य देश अमेरिकी प्रशासन में मतभेद के बारे में अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहा है। बोल्टन मंगलवार को वाशिंगटन में द वॉल स्ट्रीट जर्नल समाचार के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ' हमारे पास यह मानने का पर्याप्त कारण है कि उत्तर कोरिया, ईरान, वेनेजुएला, रूस और चीन अमेरिकी प्रशासन के बारे में गलत जानकारी देने का प्रयास करते हैं और आप इसे सार्वजनिक रूप से देख सकते हैं।
 
राष्ट्रपति और उनके सलाहकार के बीच मतभेद जैसी गलत जानकारी फैलाते हैं। बोल्टन ने मई में ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के द्वारा की गई टिप्पणियों का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके राजनीतिक सलाहकारों द्वारा ईरान के साथ टकराव के लिए उकसाया जा रहा है। बोल्टन ने बगैर किसी सबूत दिये अमेरिकी मीडिया पर भी अमेरिकी प्रशासन में मतभेद के बारे में कहानियां फैलाने का आरोप लगाया। ट्रम्प और बोल्टन को मई की शुरुआत में वेनेजुएला के राजनीतिक संकट को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »