20 Apr 2024, 02:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में वाहन खाई में गिरा, आठ की मौत, तीस घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 6:28PM | Updated Date: Jun 10 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के उत्तरी इसाबेला प्रांत के सान मारिआनो शहर के समीप एक पहाड़ी क्षेत्र में यात्रियों को ले जा रहे एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार चार बजे यात्रियों से खचाखच भरा एक वाहन ब्रेक फेल हो जाने के कारण गहरी खाई में गिर गया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस वाहन की क्षमता मात्र 15 यात्रियों को ले जाने की थी लेकिन इसमे 40 यात्री सवार थे । इनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और आठवें व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मृतकों में वाहन चालक भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »