29 Mar 2024, 03:33:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में अल-शबाब के तीन आंतकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 5:40PM | Updated Date: Jun 10 2019 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया के गिडो क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों ने आंतकवादी संगठन  अल-शबाब के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों के कमांडर अली मोहम्मद हसन ने बरधेरा शहर में पत्रकारों को  बताया कि तीन आतंकवादीयों को गिडो क्षेत्र के बुलाएन तथा बकल इलाके में मार गिराया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक सैनिक भी घायल हुआ है। एक नागरिक ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने अल-शबाब के आंतकवादियों पर हमला किया और दोनों तरफ से काफी देर तक तक गोलीबारी हुई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक सप्ताह पहले भी हमला किया था जिसमें दो आतंकवादियों मारे गये थे और  तीन घायल हो गये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »