25 Apr 2024, 18:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 5:23PM | Updated Date: Jun 9 2019 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के ओंदों क्षेत्र में अकुरे- ओवो एक्सप्रेसवे पर  एक यात्री बस और एक ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के पुलिस प्रवक्ता फेमी जोसेफ ने बताया कि पीड़ित के शवों को ओंदो सरकारी जनरल अस्पताल, अकुरे में रखवा दिया है। पल्स नाइजीरिया समाचार पत्र ने एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से टकरा गया! जोसेफ ने बताया कि ट्रक सड़क पर एक  गड्ढे को बचाने  के चक्कर में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से सीधा टकरा गया और इसके बाद बस मे आग लग गई। ट्रक चालक और क्लीनर इस हादसे में बच गए और दोनों मौके से फरार हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »