19 Apr 2024, 10:11:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के फराह प्रांत में 6 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 4:40PM | Updated Date: Jun 9 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फराह। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में  शनिवार देर रात सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन तालिबान के छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। फराह प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहिबुल्लाह ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अनर दारा जिले के जिआरत अबगर्म गांव में शनिवार देर रात विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया था जिसमें छह आतंकवादियों की मौके पर ही मौत हो गई थी और पांच अन्य आतंकवादी घायल हो गये थे।
 
उन्होंने सुरक्षा बलों के हताहत होने पर कोई टिप्पणी नहीं करते हुये कहा कि आतंकवादियों के सफाये तक इस क्षेत्र में यह अभियान चलता रहेगा। गौरतलब है कि तालिबानी आतंकवादी फराह प्रांत में सक्रिय है औैर तालिबान ने  अभी तक इस हमले को लेकर कोई टिपण्णी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »