28 Mar 2024, 18:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में 10,000 से अधिक लोग येलो वेस्ट रैलियों में शामिल हुए : रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 10:01AM | Updated Date: Jun 9 2019 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में सरकार की नीतियों के खिलाफ मुहिम के 30वें हफ्ते शनिवार को करीब 10,300 लोग येलो वेस्ट रैली में शामिल हुये। बीएफएमटीवी चैनल ने शनिवार को फ्रांस के गृह मंत्रालय का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग 1,100 कार्यकर्ता अकेले पेरिस में आज की रैलियों में शामिल हुए। दक्षिणी फ्रांसीसी शहर मोंटपेलियर में पहले दिन विरोध प्रदर्शनों में लगभग 2,000 प्रदर्शनकारी जुटे जबकि आयोजकों ने दावा किया कि वास्तविक आंकड़ा लगभग 5,000 था।
 
रैलियों के दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने दुकान की खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिया, एक ट्राम स्टॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया, कार्डबोर्ड के बक्से में आग लगा दी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया।
 
ईंधन करों को बढ़ाने की सरकार की योजनाओं के विरोध में नवंबर के मध्य में येलो वेस्ट रैलियां शुरू हुईं। हालांकि फ्रांस के अधिकारियों ने ईंधन करों को बढ़ाने की अपनी योजना को छोड़ दिया और देश की सामाजिक आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अन्य उपायों की शुरुआत की। तब से सरकार की नीतियों पर व्यापक असंतोष व्यक्त करने के लिए प्रदर्शनकारी हर सप्ताह फ्रांस की सड़कों पर उतर आते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »