23 Apr 2024, 23:25:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालदीव : मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 3:05PM | Updated Date: Jun 8 2019 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माले। मालदीव ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ देने की घोषणा की है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने शनिवार को यह घोषणा की। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति सोलिह ने विदेशी गणमान्य लोगों को दिए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की घोषणा की है।
 
प्रधानमंत्री को आज निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया जायेगा। नमस्कार, स्वागतम।  मोदी शनिवार से मालदीव के दो दिवसीय दौरे पर जायेंगे। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भारी जीत और मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »