19 Apr 2024, 05:52:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के ख्वाजा ओमरी जिले में सेना का फिर से कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 2:09PM | Updated Date: Jun 7 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गजनी। अफगानिस्तान की सुरक्षा बलों ने पूर्वी गजनी प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे वाले ख्वाजा आमेरी जिले को फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा, ‘‘एक साल के बाद अफगानिस्तान के बहादुर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह नौ बजे के लगभग आंतकवाद विरोधी हमले में ख्वाजा ओमारी जिले को अपने कब्जे में ले लिया।’’  बयान में कहा गया कि एक वर्ष पहले तालिबान समूह के वफादार विद्रोहियों ने हमले के बाद जिले से सरकारी सेना को वहां से पीछे हटा दिया था। यह प्रांत देश की राजधानी काबुल से 125 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। जहां लंबे समय से सुरक्षा बलों और तालिबानी आंतकवादियों के बीच भारी गालीबारी होती रही है। प्रांत में सुरक्षा बलों से लड़ रहे तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस घटना पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »