24 Apr 2024, 17:44:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया संकट को लेकर रूस सभी पार्टियों के संपर्क में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2019 12:33AM | Updated Date: Jun 7 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने कहा है कि लीबिया संकट को लेकर उनका देश सभी पार्टियों के संपर्क में है और संघर्ष विराम पर विचार चल रहा है। बोगदानोव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय  आर्थिक मंच की बैठक में पत्रकारों से अनौपचारिक तौर पर कहा,‘‘हम सभी पक्षों के संपर्क में है और बुधवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव तथा संयुक्त राष्ट्र के लीबिया प्रतिनिधि घासान सलामे के बीच बातचीत में सभी मसलों पर  विचार-विमर्श हुआ। सभी पक्षों और  उनके नुमाइंदों से संपर्क साधा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक मसले के तौर पर सुरक्षा परिषद में सलामे के साथ इस पर बातचीत हुई है। अभी अनेक मुद्दे हैं - कौन सी शर्तें, कौन सहमत हैं आदि। त्रिपोली में  विभिन्न प्रकार के लडाकू संगठन हैं और उनमें से कुछ इस्लामिक हैं  और यह पता लगाना है कि  क्या इनमें से किसी के साथ बातचीत संभव है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »