29 Mar 2024, 16:48:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने 16 लोगों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 7:59PM | Updated Date: Jun 6 2019 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर राज्य जम्फारा के कानोमा जिले में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। राज्य के गर्वनर के प्रवक्ता यूसुफ इदरीस ने मंगलवार को हुई इस घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि गर्वनर ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया और लोगों से सहानुभूति जताई। प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गर्वनर ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करते हुये अपराधियों को पकड़ने का निर्देश भी दिया।
 
गोलीबारी में घायल हुये 14 लोगों को बेहतर इलाज के लिए राज्य की राजधानी गुसाऊ के फेडरल मेडिकल सेंटर में भेज दिया गया है। इससे पहले, जिला प्रमुख याहाया मोहम्मद ने गर्वनर से कहा था कि बंदूकधारियों ने क्षेत्र में हमला कर गोलीबारी की जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गये। नाइजीरिया के राज्य जम्फारा में अक्सर ऐसे हमले होते रहते हैं जिससे सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे प्रभावित होते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »