23 Apr 2024, 18:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में पटाखों के गोदाम में विस्फोट, 12 दमकलकर्मी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 12:05PM | Updated Date: Jun 6 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू मेक्सिको प्रांत में पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने के कारण बुधवार को 12 दमकलकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि न्यू मेक्सिको प्रांत की राजधानी अल्बुकर्क से लगभग 320 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित रोसवेल शहर में ‘रोसवेल औद्योगिक वायु सेंटर’ में स्थानीय समय के अनुसार लगभग 12:15 भीषण विस्फोट हुआ, जिसके कारण 12 दमकलकर्मी घायल हो गये। इनमें से दो दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। बाकी 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय दमकलकर्मी पटाखों की पैकेजिंग कर रहे थे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »