19 Apr 2024, 21:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में घर की इमारत ढही, 5 लोगों की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 5:28PM | Updated Date: Jun 5 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। चीन में हुबेई प्रांत के एक गांव में पुरानी इमारत ढह गयी जिसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा शिंझुगुआन गांव में मंगलवार पूर्वाह्न 10 बजे हुआ। हादसे के समय कुछ श्रमिक घर में निर्माण कार्य कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।      

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »