25 Apr 2024, 14:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया गोलीबारी में शामिल संदिग्ध की पहचान हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 4:43PM | Updated Date: Jun 5 2019 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। ऑस्ट्रेलिया के डर्विन शहर में मंगलवार को हुयी गोलीबारी में शामिल संदिग्ध की पुलिस ने पहचान कर ली है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। गोलीबारी दरअसल मंगलवार शाम को स्थानीय समयानुसार छह बजे हुयी थी जिसमें चार लोगों की जान चली गयी थी। अंधाधुंध गोलियां चलाने के बाद संदिग्ध स्टुअर्ट पार्क की तरफ चला गया था जहां उसने एक बार फिर गोलीबारी की और उसके बाद वह वूल्नर सुबुरब की ओर जाकर फरार हो गया था।
 
एबीसी टीवी के अनुसार संदिग्ध की पहचान 45 वर्षीय बेन हॉफमन है। पुलिस ने मंगलवार रात को उसकी पहचान कर ली थी और वह फिलहाल अस्पताल में है। पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं थी। गौरतलब है कि संदिग्ध हाल ही में एक वर्ष से ज्यादा की सजा के बाद जेल से रिहा हुआ है। उसे एक साल की सजा मिली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »