29 Mar 2024, 18:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वर्ष 2018 में 2000 विदेश आतंकवादी बोको हरम से जुड़े : पोलीयांस्की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 11:48AM | Updated Date: Jun 5 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में रूस के पहले उप स्थायी प्रतिनिधि दमित्री पोलीयांस्की ने कहा है कि वर्ष 2018 में इस्लामिक स्टेट सहित लगभग विदेशी 2,000 बोको हरम (एक आतंकवादी संगठन) में शामिल हुए हैं। पोलीयांस्की ने यह बात संरा सुरक्षा परिषद की मध्य अफ्रीकी देशों की स्थिति पर हुई बैठक के दौरान मंगलवार को कही। उन्होंने कहा, ‘‘आईएस सहित विदेशी आतंकवादियों का बोको हरम में शामिल होना चिंता का विषय है।
 
कुछ रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2018 में 2,000 नये आतंकवादी बोको हरम में शामिल हुए हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘बोको हरम की गतिविधियां नाइजर, नाइजीरिया तथा कैमरून के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ चाड में जारी हैं और यहां आतंकवादी नागरिकों, संरा के कर्मचारियों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ-साथ चाड के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »