19 Apr 2024, 15:06:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन : नदियों में भीषण बाढ़ आने की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 6:46PM | Updated Date: Jun 4 2019 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिग। चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने इस बार गर्मी के मौसम में देश की मुख्य नदियों में भीषण बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय अधिकारियों से इससे निपटने के लिए तैयार रहने का गुरुवार को अहवान किया। मंत्रालय के अनुसार पर्ल रिवर वैली में यांग्त्जी नदी, हुआइहे नदी, शिजियांग और बेइजियांग नदियों के मध्य और निचले हिस्सों में बाढ़ आने का अनुमान है।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बाढ़ का मौसम पहले आ गया। देश के दक्षिणी क्षेत्र में छह मार्च को बाढ़ के मौसम ने दस्तक दी जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 दिन पहले है। मंत्रालय के अनुसार कि इस वर्ष देश को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक शक्तिशाली तूफान का सामना करना पड़ सकता है। मंत्रालय ने स्थानीय बाढ़ नियंत्रक अधिकारियों से संभावित आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने का अहवान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »