25 Apr 2024, 20:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : सुरक्षा अभियानों में 14 तालिबानी आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 6:26PM | Updated Date: Jun 4 2019 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और पातिका प्रांत में अफगानी सेना और वायु सेना के सुरक्षा अभियानों में तालिबान के कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्टों में सेना के हवाले से बताया गया कि सुरक्षा बलों के अभियान में खोस्त प्रांत के साबिरी तथा नादिर शाह जिले में नौ तालिबानी आतंकवादी मारे गये और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पातिका प्रांत के गोमाल में तीन अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम पांच तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं। इस दौरान तालिबान के अनेक वाहनों को भी नष्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान का खासा प्रभुत्व है और ये अक्सर पुलिस, विशेष सेनाओं और नागरिकों को निशाना बनाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »