24 Apr 2024, 17:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल - क्वीन एलिजाबेथ की पीठ पर रखा हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 3:45PM | Updated Date: Jun 4 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ इन दिनों इंग्लैंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। अपने अजीबो-गरीब व्यवहार को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे ट्रंप एक बार फिर से मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों में कहा जा रहा है कि, बकिंघम पैलेस में डोनाल्ड ट्रंप ने क्‍वीन एलिजाबेथ पीट पर रखा हाथ रखकर शाही प्रोटोकॉल तोड़ा है। हालांकि ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है कि, क्वीन ऐलिजाबेथ को छूना शाही प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। यह एक अघोषित नियम है।
 
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को बकिंघम पैलेस में एक कार्यक्रम चल रहा था। उसमें डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी शामिल हुईं थी। इस कार्यक्रम में ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रानी एलिजाबेथ की भूमिका की सराहना में एक भाषण दिया। दरअसल अमेरिका और इग्लैंड ने एक साथ मिलकर दूसरा विश्व युद्ध लड़ा था। इसके बाद जब ट्रंप की स्पीच खत्म हो गई तो महारानी एलिजाबेथ और कार्यक्रम में शामिल अन्य सदस्य औपचारिक सम्मान देने के खड़े हुए। इस दौरान ट्रंप ने क्वीन एलिजाबेथ की पीठ पर हाथ रख दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »