24 Apr 2024, 08:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अप्रसार संवाद की छठी बैठक संपन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 12:12AM | Updated Date: Jun 4 2019 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत एवं चीन के बीच निरस्त्रीकरण एवं परमाणु अप्रसार संवाद की छठे दौर की बैठक सोमवार को यहां संपन्न हुई। दोनों देशों के बीच स्थापित परमाणु शस्त्र नियंत्रण की नियमित एवं द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अतिरिक्त सचिव इंद्रमणि पांडेय ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व किया जबकि चीन के प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता चीनी विदेश मंत्रालय में शस्त्र नियंत्रण विभाग के महानिदेशक फू कॉन्ग ने किया।  विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि दोनों पक्षों ने निरस्त्रीकरण, परमाणु अप्रसार एवं शस्त्र नियंत्रण के आपसी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने इस संवाद को भविष्य में नियमित अंतराल पर बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की। श्री फू कॉन्ग ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को अगले दौर की बैठक के लिए उपयुक्त समय पर बीजिंग आने का निमंत्रण दिया जिसे भारतीय पक्ष ने स्वीकार कर लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »