19 Mar 2024, 08:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाटो ने रूस से यूक्रेन के नाविकों छोड़ने का आग्रह किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 12:14PM | Updated Date: May 26 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने रूस से अंतरराष्ट्रीय समुद्र कानून न्यायाधिकरण के फैसले का पालन करते हुए यूक्रेन के नाविकों को रिहा करने का आग्रह किया है। अंतरराष्ट्रीय समुद्र कानून न्यायाधिकारण ने पिछले दिनों रूस द्वारा हिरासत में लिये 24 नाविकों को रिहा करने का आदेश दिया था। पिछले वर्ष 25 नवबर को केच स्ट्रेट की ओर जाते हुए यूक्रेन के तीन जहाजों मे सवार नाविकों ने रूस की समुद्री सीमा पार कर ली थी।
 
जिसके बाद रूसी तटरक्षक बलों ने जहाजों को जब्त करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया था। नाटो के एक अधिकारी कहा कि उन्होंने बार-बार स्पष्ट किया है कि यूक्रेनी जहाजों और सैन्य कर्मियों के खिलाफ रूस के सैन्य बल के इस्तेमाल का कोई औचित्य नहीं है। हम रूस से यूक्रेनी नाविकों और जहाजों को छोड़ने आग्रह करते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »