29 Mar 2024, 10:51:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला संकट पर नॉर्वे में होगी दूसरे दौर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 11:58AM | Updated Date: May 26 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्लो। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने कहा वह अगले हफ्ते वेनेजुएला के राजनीतिक संकट में शामिल मुख्य राजनीतिक नेताओं के बीच वार्ता का एक और दौर आयोजित करेगा। नॉर्वे ने पिछले हफ्ते वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो के दूतों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रतिनिधियों के बीच दक्षिण अमेरिकी देश के संकट को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने के प्रयासों की मेजबानी की थी।
 
मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा,‘‘हम घोषणा करते हैं कि वेनेजुएला में प्रमुख राजनीतिक नेताओं के प्रतिनिधियों ने नॉर्वे में उसके द्वारा उपलब्ध कराये गये मंच के तहत अगले हफ्ते चर्चा को जारी रखने का निर्णय लिया है।'  मंत्रालय ने वेनेजुएला के राजनीतिक संकट में शामिल पक्षों के बीच बातचीत का समर्थन जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और चर्चा में अपने प्रयासों के लिए वेनेजुएला की पार्टियों की सराहना की।
 
मादुरो ने वेनेजुएला के राजनीतिक दलों के बीच संवाद के लिए अच्छा माहौल बनाने के प्रयासों के लिए नॉर्वे को धन्यवाद दिया। वेनेजुएला जनवरी में उस समय संकट में घिर गया जब गुआइदो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने गुआइदो का समर्थन किया और मादुरो को पद छोड़ने के लिए कहा।
 
इसके अलावा अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल संपत्तियों की अरबों डॉलर की संपत्ति जब्त कर ली। मादुरो ने बदले में अमेरिका पर गुआइदो को कठपुतली के रूप में इस्तेमाल करने और वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए तख्तापलट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »