20 Apr 2024, 03:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, एक की मौत, 16 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 7:09PM | Updated Date: May 24 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जुम्मे की नमाज के दौरान विस्फोट से एक इमाम की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ यह विस्फोट मस्जिद में हुआ। जब स्थानीय समयानुसार एक बजकर 20 मिनट पर शहर के पुलिस जिला-9 में मस्जिद के अंदर लगाये गये विस्फोटक फट पड़े।
 
आधिकारिक तौर पर बताया गया कि विस्फोट में मस्जिद के इमाम मौलवी समीउल्लाह राइहन की मौत हो गयी और 16 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस और बचाव टीम ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »