28 Mar 2024, 14:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में आपातकाल की अवधि एक माह के लिए और बढ़ाई गई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 12:37AM | Updated Date: May 23 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बुधवार को देश में आपातकाल की अवधि एक माह और बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कदम उठाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्टरों के अनुसार राष्ट्रपति ने एक गजट अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर आपातकाल की अवधि बढ़ाए जाने को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा, देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इससे पहले उन्होंने 22 अप्रैल आपातकाल की घोषणा की थी क्योंकि 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर देश में बम विस्फोट की घटना में 250 से अधिक लोग घायल हुए थे। आपातकालीन नियमों के अनुसार सुरक्षा बल आतंकवादी हमलों के संदिग्धों की तलाश देशव्यापी छापामार अभियान चला रही है। उन विस्फोटों से जुड़े मामलों में पुलिस ने अब तक 89 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »