25 Apr 2024, 15:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में आतंकवादी हमले से जलापूर्ति बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 4:33PM | Updated Date: May 20 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली तथा मध्य एवं पश्चिम शहरों में सशस्त्र समूह ने हमला कर पानी की आपूर्ति करने वाले ऑपरेटर को पानी का वॉल्ब बंद करने के लिए मजबूर किया गया। जिससे जलापूर्ति बंद कर दी गयी। जल विभाग के हसौना-जेफरा अनुभाग के प्रमुख ने यह जानकारी दी। विभाग ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘मैन-मेड रिवर प्रोजेक्ट के लिए विभाग ने सूचित किया कि आतंकवादियों के हमले के कारण पानी के कुओं से जलापूर्ति रोक दी गयी है।
 
जल विभाग के ऑपरेटरों और कर्मचारियों को उनके सभी नियंत्रण वाले वॉल्वों को बंद करने के लिए मजबूर किया गया।’’ बयान के अनुसार हमलावरों की मांग पूरी होने तक जलापूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। उनकी मांगों के बारे में अभी पता नहीं चला है। इस हमले से त्रिपोली के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में और कई अन्य शहरों में जलापूर्ति बाधित हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार त्रिपोली में संघर्ष के कारण 450 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 2100 से ज्यादा लोग घायल हुये है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »