29 Mar 2024, 01:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में सड़क दुर्घटना में एक की मौत 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 1:57AM | Updated Date: May 20 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मन शहर लीपजिग के पास राजमार्ग ए 9 पर रविवार शाम एक वाहन के पलटने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।  प्रवक्ता के अनुसार दुर्घटना में कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जर्मन पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में 70 से अधिक यात्री सवार थे। बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर और दस से अधिक एम्बुलेंस शामिल हैं। दुर्घटना स्थल पर राजमार्ग के दोनों ओर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »