29 Mar 2024, 03:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया : गोलाबारी में तीन सैनिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 11:31AM | Updated Date: May 19 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के लताकिया और हमा प्रांतों में अवैध सशस्त्र समूहों के गोलाबारी में तीन सैनिक घायल हो गये। सीरियाई समाधान के लिए रूसी केंद्र ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने तलाकिया प्रांत के रवैसत रूशू, दहर अबू असद, सराफ, नाहशेब्बा, दजूब अल-जरूर, सफसफा, सांदजेका, दजुब अल-मगरा, कलात माजरा और हमा प्रांत में कर्दान पर हमले किये। मेजर जनरल विक्टोर कुपचिशिन ने शनिवार को बताया कि गोलाबारी के परिणामस्वरूप सीरियाई सेना के तीन जवान  घायल हो गये।
 
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने अलेप्पो शहर के अरद अल-हमरा जिले में एक मानवीय कार्य किया जिसके तहत स्थानीय निवासियों में भोजन वितरित किये गये। तुर्की और ईरान के साथ रूस सीरिया में युद्ध विराम का गारंटर है। रूस भी आतंकवादी समूहों के खिलाफ संघर्ष का समर्थन करने, स्थानीय निवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने और शरणार्थियों की वापसी की सुविधा के माध्यम से सीरिया की सहायता कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »