29 Mar 2024, 02:49:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 12 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2019 3:35PM | Updated Date: May 18 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के दक्षिणी जिले बगेरहाट के काकडांगा इलाके में बगेरहाट-मावा राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक बस के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये। मृतकों में बस चालक फरहाद (45), कुद्दुस सरदार (60) और हिमायत विश्वास (45) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस का टायर फटने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया तथा बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसके कारण पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फकीरहाट उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »