28 Mar 2024, 21:11:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान हवाई हमलों में 40 से अधिक आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 4:15PM | Updated Date: May 12 2019 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों में  वायु सेना के हवाई हमलों में 40 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति सूचना समन्वय केन्द्र(ताहिद केन्द्र) ने आज जारी एक  बयान में कहा कि पूर्वी गजनी प्रांत में दो हवाई हमलों में 16 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान वायु सेना ने जागहोरी और अंदार जिलों के राजबेग क्षेत्र में इन हवाई हमलों को अंजाम दिया। लोगहार प्रांत में इन हवाई हमलों में दो तालिबानी आतंकवादी मारे गए और खारवार जिले में आतंकवादियो का एक वाहन नष्ट हो गया।
 
उत्तरी कुंदूज प्रांत के कुंदूज शहर में एक हवाई हमले में कम से कम 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं और पांच अन्य आतंकवादी घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण उरूगजान प्रांत में हवाई हमलों में सात तालिबानी आतंकवादी मारे गए और  प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट शहर में वायु सेना के हमले में तालिबान का एक कमान और नियंत्रण केन्द्र पूरी तरह तबाह हो गया। इसके अलावा जाबुल प्रांत में मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आतंकवादियों को वायु सेना ने मार गिराया है।
 
पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों और नाटो की अगुवाई वाली  गठबंधन सेनाओं ने  हवाई हमलों में काफी तेजी लायी  है और इस तरह के अभियानों में अनेक तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। गत बुधवार को अमेरिका समर्थित एक राहत एजेंसी पर काबुल  में एक आत्मघाती तालिबान कार  हमले में नौ लोगों की  मौत हो गई थी। इनमें पांच पुलिस अधिकारी शामिल  भी थे । इन हमलों में 20 लोग भी  घायल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »