26 Apr 2024, 04:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण अफ्रीका के चुनावों में सत्तारुढ़ एनसी विजयी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 1:50AM | Updated Date: May 12 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के आम चनावों में सत्तारुढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। स्वतंत्र चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। आधिकारिक नतीजों के मुताबिक एनसी को कुल 57.51 फीसदी वोट मिले हैं जबकि विपक्षी डेमोक्रेटिक गठबंधन को 20.76 फीसदी और इकोनोमिक फ्रीडम फाइटर्स को 10.79 फीसदी वोट मिले। चुनाव आयोग के अध्यक्ष ग्लेन माशीनीनी ने कहा कि चुनाव में कई राजनीतिक पार्टियोंने हिस्सा लिया था लेकिन इनमें से सिर्फ 14 पार्टियां संसद में पहुंचने में कामयाब रहीं। सत्तारुढ़ एनसी को राष्ट्रीय एसेंबली में 230 सीटें मिली है जबकि डीए को 84 और ईएफएफ को 44 सीटें हासिल हुई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सी मामाबोलो ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका का छठावां लोकतांत्रिक चुनाव काफी जटिल था। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन चुनावों में एक मजबूत संस्थान और एक मजबूत देश के रुप में उभरे हैं।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »