28 Mar 2024, 20:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में आतंकियों का फाइव स्टार होटल पर हमला,गोलीबारी जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 12:15AM | Updated Date: May 12 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर  स्थित एक पांच सितारा होटल पर आतंकवादियों ने शनिवार को हमला कर दिया। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी चल रही है। स्थानीय थाना प्रभारी असलम बंगुलजाई ने बताया कि ‘पर्ल काँटिनेंटल’ होटल में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गयी। तीन से चार सशस्त्र आतंकवादियों ने होटल में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी है। किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। बंगुलजाई ने कहा,‘‘होटल में किसी भी विदेशी नागरिक के ठहरने की खबर नहीं है। अतिरिक्त पुलिस बल ,आतंकवाद विरोधी दस्ते तथा सेना के जवान मौके पर डटे हैं और आतंकवादियों के हमले का जवाब दे रहे हैं। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।’’ डॉन अखबार के मुताबिक सेना के जवानों तथा पुलिसकर्मियों ने होटल की घेराबंदी कर रखी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »